फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से दूसरे दिन भी ग्रामीण रूटों पर थमे रहे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में हल्की बर्फबारी के दूसरे दिन भी ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। शुक्रवार को बर्फबारी और फिसलन के कारण किन्नौर के रोगी, आसरंग, छितकुल, चांसू, बटसेरी, नेसंग, पांगी, बारंग, यांगपा, रिब्बा, रिस्पा, ठंगी, लंबर और हांगो सहित जिले के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। इसके चलते किन्नौर जिले के दूरदराज क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने गंतव्यों की ओर जाने के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

जिले के सुरेखा नेगी, विरेंद्र, मोनिका, मुस्कान नेगी, किरण नेगी, राधा नेगी, रोहन, सुजान, अनिषा, अमर जीत, गणेश नेगी, संतोष नेगी, राकेश नेगी, गंगा सिंह नेगी, राज कमल नेगी, प्रमोद नेगी, विजय नेगी, श्रवण, शक्ति नेगी, सुनील, सतीश नेगी, कैलाश नेगी और आनंद नेगी सहित जिले के कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से समय रहते ग्रामीण रूटों पर नियमित रूप से बसों की सेवाएं चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र सिंह गुलेरिया के अनुसार बर्फबारी के कारण पूह और कल्पा के आधा दर्जन से अधिक अस्थायी रूप से बंद हुए मार्गों को खोल दिया गया है। वहीं आसरंग, नेसंग, हांगो और छितकुल सहित कुछ अन्य सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पथ परिवहन निगम रिकंागपिओ के अड्डा प्रभारी खिमी राम ठाकुर ने बताया कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में हिमपात से फिसलन के चलते बसों की आवाजाही नहीं करवाई गई है। जहां तक संभव है, वहां तक बसें भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें