फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दलित शक्ति ऐप से जुडने का किया आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों से लोगों को करवाएं अवगत
विज्ञापन

लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने कसी कमर
कार्यकर्ताओं से दलित शक्ति ऐप से जुड़ने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति रामपुर विभाग ने लोस चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केेंद्र की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। विभाग की बैठक बुधवार को नवनियुक्त अध्यक्ष चुनी लाल की अध्यक्षता में रामपुर विश्रामगृह में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग पूर्ण सुख, जिला से भूपेंद्र कौशल और नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संविधान से स्वाभिमान एवं दलित शक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अनुसूचित विभाग ब्लॉक कांग्रेस रामपुर को बधाई दी। इस मौके पर सेवादल संयोजक पंकज बराड़, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रधान डंसा पद्मा कुमारी, राम भक्त, सबीर चंद, पार्षद रामपुर नगर परिषद विशेषर लाल, पार्षद रामपुर नगर परिषद रीता बादल मोहन भाटिया, कौशल्या जोशी, मीना कुमारी, पद्म दास, प्रकाश चंद बसंत राम, कर्मचंद, बृजमोहन, भगवान दास, सुशील कुमार, रोशन लाल, रघुदास, शोभाराम, जिला लाल, राम भक्त और सबीर चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें