फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना समारोह में हिमफेड निदेशक ने नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पल्थान ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में सालाना समारोह की धूम रही। कार्यक्रम में हिमफेड के निदेशक नरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उपप्रधान भड़ावली पंचायत दिनेश खमराल और लंबरदार जिया लाल विशेष अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य जय कृष्ण चौहान ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि नरेश चौहान ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जय कृष्ण चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। समारोह में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। इस मौके पर छात्राओं ने पंजाबी डांस, फिल्मी डांस और पहाड़ी नाटी पेशकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक के माध्यम से नारी की शिक्षा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर शिमला जिला महासू प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रतन दास, रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, युवक मंडल प्रधान मनीष, पंचायत सदस्य लीला, शिक्षकों में अल्का, संतोष नेगी, संजोता काल्टा, चंद्रशेखर, कृष्ण चौहान, सुनील कायथ, रीना चौहान, अरूण, राकेश, मनीष, हर्षित, मंजीत, गीता, मीरा कुमारी, हेमलता और निशा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें