फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका मिस और अभिषेक बने मिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटनोल में 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मंच का संचालन क्षिति और निकिता ने बखूबी निभाया। पार्टी में अभिषेक शर्मा को मिस्टर और प्रियंका ठाकुर को मिस का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका दर्शकों और छात्रों ने खूब आनंद उठाया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने सही पकड़े नाटी पेश करके समा बांधा। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र दलीप कुमार, प्रवक्ता इतिहास रमेश कुमार और प्रवक्ता अर्थशास्त्र जसवीर कौर ने जज की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं इस अवसर पर जीडी शर्मा, रमेश कुमार, सुरेश, ललिता देवी, अंजना, सुनिता, कांता, रविंद्र, नरेंद्र, कुलदीप, धर्मेंद्र, अरूण, भीमसेन, चेतराम, लोकेंद्र, राजेंद्र और पुष्प लता मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें