फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारें लहराते हुए ननखड़ी के शांद महायज्ञ में पहुंचे देवलु

विज्ञापन
विज्ञापन

ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। पौराणिक ऐतिहासिकता का प्रतीक ननखड़ी का शांद महायज्ञ 90 वर्ष बाद आयोजित हो रहा है। रविवार को क्षेत्र के आराध्य देवी-देवताओं के आगमन के साथ दो दिवसीय शांद महायज्ञ शुरू हुआ।

विज्ञापन

तहसील ननखड़ी की भोरजा घोड़ी में रविवार को 90 सालों बाद आयोजित शांद महायज्ञ का शुभारंभ देवताओं के आगमन के साथ हुआ। वहीं ननखड़ी के लोगों द्वारा शांद में आने वाले खूंद परिवार के सदस्यों का भी जोरदार तरीके से स्वागत किया। मान्यता है कि शांद का आयोजन खूंद परिवार के सम्मान में किया जाता है। चूंकि इन्हें क्षेत्र का रक्षक माना जाता है। दो दिनों तक चलने वाले शांद महायज्ञ का आयोजन देवता साहब पलथान शोली की अगुवाई में किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नाग देवता, कोट काली माता और देवता साहब लाटा विशेष रूप से शरीक हुए हैं। खूंद परिवार के लोग भी हाथों में कई तरह के हथियार लहराते हुए और नाचते गाते हुए भोरजा घोड़ी पहुंचे। यहां पहुंचने पर इनका भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। भोरजा घोड़ी के करीब 400 परिवार इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका आयोजन क्षेत्र की शांति, सुख और समृद्धि के लिए किया जाता है। शांद के शुभारंभ मौके पर सैकड़ों देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते गाते हुए भोरजा घोड़ी पहुंचे।
इस अवसर पर शांद कमेटी के मुख्य सलाहकार डीडी ठाकुर, अध्यक्ष जगदीश नंबरदार, उपाध्यक्ष हर दयाल ठाकुर, सचिव ईश्वर लाल और सह सचिव शमशेर ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिवार सहित शांद में भरेंगे हाजिरी
ननखड़ी में आयोजित शांद महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिवार सहित हाजिरी भरेंगे। शांद कमेटी द्वारा दिए गए निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है और शांद में आने का पूरा भरोसा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री परिवार सहित शांद महायज्ञ में पहुंचकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें