फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-305 से जल्द हटेगा अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 पर जल्द अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। आनी बाजार में रोपड़ी से किरण बाजार तक अवैध कब्जाधारकों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 305 ने अवैध कब्जा स्वयं हटाने के नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस में स्वयं कब्जा हटाने के लिए लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है और चेताया गया है कि अगर लोग स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


आनी में इन फरमानों से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। मौजूदा समय मेें अवैध अतिक्रमण के कारण आनी में राहगीरों का काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बाजार में अकसर ट्रैफिक की समस्या भी पेश आ रही है। वहीं इस संबंध में आनी बाजार में हाई वे पर रेहड़ी व खोखा में कारोबार करने वालों का एक दल स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर से आनी विश्राम गृह में मिला।

उन्होंने कहा कि रेहड़ी और खोखा लगाकर मुश्किल से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। राम लाल, किशोरी लाल, गोपाल, कुमत राम, प्रताप शर्मा, गोविंद शर्मा, शिव राम, राम लाल, राम, शशि पाल, हीरा लाल, गोविंद, लोकपाल, दिला राम, हीरा देवी, हीरा लाल और शंकर दास के अनुसार अगर उन्हें यहां से हटाया गया तो वे बेरोजगार हो जाएंगे और उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक के माध्यम से सरकार से मांग की कि उन्हें पहले कहीं आनी बाजार में अन्य जगह स्थान पर दिया जाए। उस के बाद ही उन्हें यहां से हटाएं। वहीं स्थानीय विधायक ने इस मसले को सुलझाने की बात कही है। एसडीओ आनी सुनील गुप्ता के अनुसार करीब तीस लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। आनी में अवैध अतिक्रमण के चलते आम जनता को परेशानियां और ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें