फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीन और गुलशन चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ/सांगला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंगाव में शुक्रवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राज्य वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं जिप सदस्य किल्बा सापनी दौलत नेगी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य संजय कुमार नेगी ने मुख्यातिथि को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। समारोह में सचिंद्र नेगी को बेस्ट ब्वॉय और अंजली नेगी को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। वहीं झांसी सदन को बेस्ट सदन का खिताब मिला। वहीं मनप्रीत को सौ फीसदी हाजिरी, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रवीन और गुलशन को सम्मानित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर कीर्ति, रानी, निर्मला, निर्जला, तमन्ना, निशा और श्वेता ने स्वागत गीत पेशकर समा बांधा। पलक, सिमरन, अनिकेत, पंकज, ऋषि, प्रिंस, आंचल, रविना, अनिशा और आंचल ने किन्नौरी गाने छौलंग बटू शालंग, इ यांगजे आपी, सांगला रंग मौने, वाली शारे लौशो हाय छौलांग देशांग, दोहडू धोए बोलो डुंगे नालूए, संगे नाचना संगे नाचना विशु जागतरा, पानी रे टंकी और ओ बांकी चंद्रा सहित अन्य प्रस्तुतियां पेशकर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में जसमीना, अविनाश, सोनिया, मोहित, अर्जुन, तनु, आंचल, प्रवीता, अविनाश, श्वेता, अंजली, सुमित कुमार, अनुज, करिश्मा, सुरेखा, मनीषा, शिवकुमारी, मनप्रीत, कृष्णा, सपना, निक्की, अजय कुमार, अंकित, राहुल, रविकांत, अभिषेक, दिनेश, अभय कुमार और रोहित सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष संजीव कुमार नेगी, प्रधान चगांव बीरसिंह नेगी, उपप्रधान तेजिंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल सचिव अशोक जितस, अशोक, प्रीतम नेगी, चंद्र नेगी, सुनील कुमार, देव लक्ष्मी, सुनील, श्रवण, अशोक, राजेश, दौलत, अनिल, दिलीप, शांता, अनिल कुमारी और लक्ष्मण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें