फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने वीरवार को जोन प्रभारियों के लिए विशेष बैठक में विधायक नंदलाल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में विधायक ने आगामी 2019 के चुनाव के लिए ब्लॉक कांग्रेस जोन प्रभारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर के कार्यकर्ताओं को पिछली बार की अपेक्षा इस बार और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी पूरे हिमाचल प्रदेश में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 13000 की लीड थी। आगामी लोकसभा चुनाव में इससे अधिक लीड देनी है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नितियों को जनता के समक्ष रखने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।
इस अवसर पर प्रेस सचिव ध्रुव शर्मा ने बताया कि विधायक नंदलाल के आदेशानुसार जल्द ही रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से एक विशेष दल गठित किया जाएगा। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष ज्ञान मेहता, देशरतन शर्मा, विजय कनैन, कृष्ण गोपाल, खेलचंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, पंकज शर्मा, जसवीर ठाकुर, ध्रुव शर्मा, कमल चाई, पवना दीमान, महेंद्र ठाकुर, इंदू बाला, पंकज शर्मा, जगत भंडारी, सोनू भलूनी, सुदेश कायथ, कौशल्या देवी, आत्मा राम केदारटा, राजेश शर्मा और ओम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें