फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में न्यूटन हाउस की छात्राएं जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। देवभूमि मॉड्रन पब्लिक स्कूल जगातखाना में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने किया।

विज्ञापन

पहले दिन की खेल गतिविधियों में प्राथमिक स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, सौ मीटर दौड़ समेत कुर्सी रेस जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे और अंतिम दिन में छठी से दसवीं तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग खो-खो में आइंस्टीन हाउस प्रथम और न्यूटन हाउस की छात्राएं दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग खो-खो में न्यूटन हाउस ने पहला तो आइंस्टीन हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग कबड्डी में न्यूटन ने पहला तो आइंस्टीन ने दूसरा स्थान झटका। छात्रा वर्ग कबड्डी में न्यूटन हाउस की छात्राओं ने पहला और कलाम हाउस की छात्राओं ने दूसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में न्यूटन प्रथम और कलाम सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग वॉलीबाल में कलाम ने पहला और न्यूटन ने दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद और कुर्सी दौड़ में भी छात्र छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस ठाकुर, अध्यक्षा कविता ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें