फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंसा में छत से गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाली डंसा पंचायत में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की छत पर से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक भोवन लाल (50), पुत्र संतलाल, गांव जगूणी, तहसील रामपुर डंसा पंचायत में एक तीन मंजिला मकान में छत बनाने का कार्य कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भोवन लाल का पैर अचानक फिसला और वह छत से नीचे जा गिरा। इस हादसे में उसके सिर पर गहरी चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पंचायत प्रधान पद्मा कुमारी ने संबंधित पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल में पहुंचाया। खनेरी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर की छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें