फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटा पीटा शारे गानों पर झूमें शौंग स्कूल के छात्र और छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पीटा पीटा शारे गीत पर झूमे शौंग स्कूल के छात्र- छात्राएं
विज्ञापन

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र किए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में किन्नौर जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र माथस बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूली छात्रों ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कर्म चंद नेगी ने मुख्यातिथि और उनके साथ आए विशेष अतिथियों को टोपी और फूलमाला पहना कर स्वागत किया । स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मुख्यातिथि सहित उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। छात्रों ने पीटा पीटा शारे, आंग सोंगी, हाय सांगला देशंग गानों से लोगों को मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित हुए छात्रों में प्रीतिका, सरोज, मीरा,एंजना, पंकज,रानी, सविता, विजेंद्र, आंचल शामिल रहे। विद्यालय के विभिन्न सदनों में से इंदिरा सदन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथियों ने 30100रुपये की राशि स्कूल प्रबंधन को भेंट किए। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्षा उषा देवी, पूर्व प्रधान भारत भूषण, मोहन सिंह, उपप्रधान ग्राम पंचायत शौंग दारा सिंह, महिला मंडल प्रधान इंद्रा देवी, संजय नेगी और नरसैन नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें