फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी में 140 सेब के पौधों पर चली आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवठी में 140 सेब के पौधों पर चली आरी
विज्ञापन

रामपुर और सराहन में अगले माह हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
राजस्व, वन, लोनिवि और पुलिस की टीम कर रही है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। न्यायालय के आदेशों के तहत रामपुर की देवठी पंचायत में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों हटाया गया। राजस्व, लोनिवि, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम अवैध कब्जों को हटाने में जुटी हुई है। उक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए देवठी पंचायत में 140 सेब के पौधों पर आरी चलाकर अवैध कब्जा हटाया।
प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत इन दिनों तकलेच पंचायत में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम चल रही है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही है, जबकि इस टीम में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस के जवान भी शामिल हैं। बीते दो दिन में इस टीम ने देवठी पंचायत के करेरी और राहणू गांव में वन भूमि पर उगाए गए 140 सेब के पौधों पर आरी चलाई गई। करेरी गांव में कब्जाई गई भूमि से 115 सेब के पौधों को काटा गया है, वहीं राहणू गांव में 25 सेब के पौधों पर आरी चली। हालांकि पंचायत के अन्य मामलों की नाप नपाई का कार्य राजस्व विभाग की टीम कर रही है और जल्द ही पंचायत में हुए अन्य अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। आगामी माह में रामपुर और सराहन क्षेत्र में भी उक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जा हटाने वाली टीम में बीओ पुरषोतम शर्मा, कानूनगो सतीश नेगी, पटवारी अर्जुन, सुरजीत, आनंद गिरी, करन जिष्टू, ढूंगी देवी, गोविंद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि देवठी पंचायत के करेरी और राहणू गांव में वन भूमि पर किए गए दो कब्जों को हटाया गया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 140 सेब के पौधों को काटा है। सराहन और रामपुर में जल्द ही अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें