फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति की कार पार्किंग से गाडिय़ां हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंस की कार पार्किंग से
विज्ञापन

गाड़ियां हटाने के आदेश
सोमवार से जड़ दिया जाएगा पार्किंग में ताला
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड कार्यालय के पास पंचायत समिति की ओर से बनाई गई कार पार्किंग को रविवार 15 जुलाई तक पूरी तरह से खाली करने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को कार पार्किंग में ताला जड़ दिया जाएगा। यह आदेश पंचायत समिति आनी की अध्यक्ष अंजना भारती ने जारी किए।
उन्होंने बताया कि गत 7 फरवरी को इस कार पार्किंग और पंचायत समिति गेस्ट हाउस की नीलामी की गई थी जिसे करीब पांच लाख में देवेंद्र भारती ने एक साल के लिए खरीदा था, लेकिन नीलामी की राशि जमा नहीं करवाने के चलते उस नीलामी को निरस्त कर दिया गया। इसीलिए आचार संहिता खत्म होते ही एक अगस्त के बाद इसकी फिर से नीलामी की जानी है। तब तक इस कार पार्किंग को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती ने इस कार पार्किंग में गाड़ियां पार्क करने वाले सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि इस रविवार 15 जुलाई तक अपनी गाड़ियां हटा दें। अन्यथा अगली नीलामी तक कारें पार्किंग में बंद रहेंगी। जिसकी जिम्मेवारी वाहन मालिकों की होगी। अगली नीलामी तक किसी भी प्रकार की अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें