फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों के कचरे से जलेगा खनेरी अस्पताल कैंटीन का चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर रामपुर में स्थित कैंटीन का चूल्हा रामुपर के निजी होटलों से निकलने वाले कचरे से जलेगा। इसके लिए नगर परिषद जल्द ही खनेरी में पांच लाख की लागत से बॉयो डाइजिस्टर प्लांट स्थापित करने जा रही है। इस प्लांट में रामपुर के जितने भी निजी होटल हैं, उससे निकलने वाले कचरे को प्रयोग में लाया जाएगा। कचरे से जो गैस बनेगी, उसे खनेरी अस्पताल की कैंटीन के चूल्हे में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में खनेरी अस्पताल की कैंटीन को ही लिंक करने की बात हुई है। अगर ज्यादा गैस निकलेगी तो उसे स्टोर भी किया जाएगा। नगर परिषद जल्द से जल्द इस प्लांट को स्थापित करने जा रही है। इसके लिए नगर परिषद ने निविदाएं भी आमंत्रित कर दी है। नगर परिषद ने इस संबंध में एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में सभी निजी होटल मालिकों से बैठक भी कर ली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से रामपुर में होटलों से निकलने वाला कचरा एक जगह एकत्रित हो जाएगा। इससे गंदगी भी नहीं फैलेगी। प्रदूषण बोर्ड की भी इस संबंध में साफ हिदायत है कि निजी होटल अपने कचरे को सही जगह से व्यवस्थित करे, नहीं तो भारी भरकम जुर्माने के लिए तैयार रहें। ऐसे में नगर परिषद ने होटल मालिकों को बड़ी राहत दी है। नगर परिषद का कहना है कि इसकी एवज में हर होटल मालिक से तय किराया लिया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद के दायरे में आने वाले होटलों को ही इस प्लांट में शामिल किया गया है। नगर परिषद के दायरे के बाहर भी कई होटल हैं, जहां से कचरा निकलता है। नगर परिषद का कहना है कि भविष्य में उन्हें भी शामिल किया जा सकता है। उधर, नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि पांच लाख की लागत से बॉयो डाइजिस्टर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट में बनने वाली गैस से अस्पताल की कैंटीन को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें