फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देलठ में ठिरशू मेले का समापन, देवता के साथ लोगों ने डाली नाटी

विज्ञापन
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के टूटू गांव में ऐतिहासिक ठिरशू मेले का शनिवार को समापन हो गया है। मेले के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंडीगढ़ ए और चंडीगढ़ बी के बीच खेला गया। चंडीगढ़ बी ने ए टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रथम स्थान पाने पर चंडीगढ़ बी टीम को 15000 रुपये और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के आराध्य देवता पलथान देलठ और देवता साहिब वनवीर के साथ लोगों ने खूब नाटी डाली। मेले का शनिवार को धूमधाम के साथ समापन हो गया। मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ बी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। नवयुवक मंडल टूटू के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने कहा की यह मेला सदियों से चला आ रहा है। ठिरशू मेले के अवसर पर टूटू गांव से लेकर जुब्बल-कोटखाई और दलान के लोग देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ठिरशू मेले में दो दिनों तक देवता साहिब पलथान देलठ और स्थानीय देवता साहिब वनवीर टूटू के साथ नाटियों का दौर चलता रहा। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवक मंडल के सलाहकार सतीश शर्मा, उप प्रधान लकी शर्मा, विरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, अमित गुप्ता, शशि गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें