फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेरिकांगपिओ अस्पताल को मिला कायाकल्प पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई व्यवस्था में शानदार प्रदर्शन पर किन्नौर जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शिमला में कायाकल्प पुरस्कार समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पदम सिंह नेगी को सम्मानित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह की ओर से डॉ. चंद्रवीर नेगी, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के डॉ. राज कुमार नेगी, पीएचसी उरनी के डॉ. पृथ्वी नेगी, पीएचसी जंगी के डॉ. सिद्धांत, पीएचसी स्पीलो के डॉ. रोहित ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से गठित आकलन टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ की साफ-सफाई व्यवस्था को उचित पाया। सीएमओ किन्नौर डॉ. पदम नेगी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए गठित कमेटी ने पीएचसी टापरी और पीएचसी उरनी का निरीक्षण किया। टीम ने जिला स्तर पर उनको प्रथम स्थान दिया है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह पीएचसी जंगी और पीएचसी स्पीलो को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें