फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर के कई गांव मे पेयजल की संकट से लोग परेशान

विज्ञापन
नित्थर, झल्ली और घरोली सहित अन्य गांव में एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दलाश(कुल्लू)।
निरमंड ब्लॉक के नित्थर, झल्ली और घरोली सहित अन्य गांव में एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर आईपीएच विभाग को कई बार शिकायत की लेकिन आईपीएच विभाग सुध नहीं ले रहा है। इससे लोगों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है।

एक सप्ताह से नित्थर बाजार, झल्ली और घरोली गांव में लोगों को लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर या फिर गाड़ियों में लाना पड़ रहा है। इन गांव में सर्दी के मौसम में भी पानी न आने के कारण ग्रामीणों को घरों की साफ-सफाई, कपडे़ धोना और अन्य कामों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी नरेश कुमार, कृष्ण चंद, संतोष कुमार, संजीव ठाकुर, संदीप ठाकुर, सतपाल ठाकुर, योग राज, टफू, हीरा सिंह, केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि विभाग को कई बार पानी की समस्या उठाई लेकिन हालत जस के तस हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की कि गांव में पानी की समस्या को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


कनिष्ठ जेई अभियंता आईपीएच नित्थर टेक सिंह कटोच ने बताया कि इन गांवों के लिए जो पाइप लाइन आ रही है वो टूट गई थी। विभाग ने पाइप लाइन को जोड़ दिया है। अब लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें