सांगला(किन्नौर)। खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र रिकांगपिओ की ओर से जिले के रिस्पा गांव में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार कल्याण नेगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संविधान निर्माण की आवश्यकता और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से संविधान निर्माण में किए कार्यों, संविधान निर्मित मौलिक कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी मौजूद लोगों को दी। इस मौके पर महिला मंडल रिस्पा की प्रधान लक्ष्मी देवी, युवक मंडल के सदस्य और नेहरू युवा केंद्र के सभी स्वयं सेवी मौजूद रहे।