सात को रिकांगपिओ, आठ को पूह और नौ को उप रोजगार कार्यालय निचार में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एसआईएस लिमिटेड बिलासपुर ने किन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। जनजातीय जिले से कुल 150 सुरक्षा जवानों की भर्ती की जाएगी। जिले भर के अभ्यर्थियों के लिए सात से नौ अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार किए जाएंगे। तीनों ब्लॉकों के अभ्यर्थियों को संबंधित रोजगार और उप रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटी, बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले हैं। इन पदों के लिए वेतन 17 हजार से 21 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 52 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज और रिज्यूम के साथ सात अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, आठ अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पूह और नौ अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय निचार स्थित भावानगर में सुबह 11 बजे पहुंच जाएं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त करने का आह्वान किया है।
- संवाद