फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कहीं बगीचों में ही न सड़ जाए सेब, पेड़ में काले हो रहे फल

विज्ञापन
चंडी ब्रांडा पंचायत सड़क पिछले 24 दिनों से बंद होने से फंसी सेब की पेटियां
विज्ञापन
चंडी-ब्रांडा पंचायत में सेब की 15 हजार सेब की पेटियां फंसीं
विज्ञापन


24 दिन से चंडी-ब्रांडा सड़क पर आवाजाही ठप

हजारों ग्रामीणों सहित बागवानों की बढ़ीं दुश्वारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र की चंडी-ब्रांडा पंचायत सड़क 24 दिनों से पूरी तरह से बंद है। पंचायत क्षेत्र के बागवानों को सेब की करीब 15 हजार पेटियां मंडियों में पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। सेब कहीं बगीचों और पेटियों में ही न सड़ जाए। 13 अगस्त को श्रीखंड की पहाड़ी पर बादल फटने से गानवी में आई बाढ़ से चंडी-ब्रांडा पंचायत की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली बोर्ड की 10 मेगावाट की स्टेज-2 परियोजना के पास बाढ़ ने सड़क को तबाह किया है। बिजली बोर्ड की यही सड़क चंडी-ब्रांडा की सड़क को गानवी-ज्यूरी सड़क से जोड़ती है। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से खड्ड का जलस्तर बढ़ा है। इस कारण बिजली बोर्ड दो मशीनें लगाने के बाद भी अपनी सड़क को ठीक नहीं करवा पाया है। चंडी-ब्रांडा के बागवान सेब मंडियों में भेजने को 15 दिन लेट हो गए हैं। इस कारण लोगों के सेब पेड़ में काले पड़ने लगे हैं। कुछ बागवानों ने जल्द सड़क के बहाल होने की उम्मीद पर पेटियों में पैक करवा रखा है। अब सभी को सेब के खराब होने की चिंता सता रही है। चंडी-ब्रांडा पंचायत क्षेत्र के बागवान गोपाल, यशपाल, अरुण कुमार, देवराज, चतर सिंह, अजीत, मस्त राम और जगदीश सहित अन्य बागवानोंं का कहना है पंचायत का उपमंडल से सड़क संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने सेब पेटियों में पैक करवा रखा है, तो कई सड़क खुलने के इंतजार में सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। सेब पेड़ में काला पड़ रहा है और गिर रहा है। वहीं, लोगों को अस्पताल, रोजमर्रा की चीजों, स्कूल-कॉलेज जाने वालों को भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बिजली बोर्ड से गुहार लगाई है कि सड़क को जल्द ठीक करवाएं ताकि सेब मंडियों में समय पर पहुंच जाएं। उधर, बिजली बोर्ड गानवी परियोजना के प्रमुख स्थानिक अभियंता आशुतोष ठाकुर ने बताया कि विभाग ने सड़क खोलने के लिए दो मशीनें लगाई हैं, लेकिन खड्ड का जलस्तर बार-बार बढ़ने से यातायात बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। यदि मौसम ठीक रहा, तो शनिवार शाम तक सड़क के बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें