फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्वार में 15 दिवसीय स्वरोगार प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
क्वार गांव में प्र​शिक्षण ​शिविर में उप​स्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। क्वार गांव में ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों के लिए पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शिविर में हिमकान की ओर से लोगों को स्वरोजगार की जानकारी दी जा रही है। बुधवार को वन विकास समिति क्वार के करीब बीस लोगों के लिए ऊन की कताई-बुनाई का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। शिविर के शुभारंभ पर मुख्य रूप से वन विकास समिति क्वार के प्रधान शंकर चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्थानीय लोग स्वरोगजार को बढ़ावा देने में कारगर कदम उठाएंगे। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य कलर सिंह हिमकान से अमित शर्मा, प्रशिक्षक सत्य प्रकाश, विजय व गांव के स्वयं सहायता समूहों के सदस्य व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें