फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छौहारा खंड की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय स्पर्धा में 21 स्कूलों से 308 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। छौहारा खंड छात्रों की अंडर- 14 खेलकूद स्पर्धा वीरवार को शुरू हो गई। शुभारंभ के अवसर पर बजरंग फ्रूट कंपनी पिंजौर के आढ़ती अरविंद बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। स्पर्धा में 21 स्कूलों से 308 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति की। विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। चार दिवसीय स्पर्धा में वाॅलीबाल, कबड़्डी, खो-खो, बेडमिंटन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्पर्धाएं भी आयोजित हाेंगी। प्रतियोगिता का समापन रविवार सात जून को होगा, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण करेंगे। खेल प्रभारी विनोद ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली स्पर्धा में 308 छात्र भाग ले रहे हैं। सभी छात्रों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था स्कूल में ही की गई है। इस मौके पर खेल के जोन समन्वयक वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक सचिव बीरबल कल्याण, विपिन नेगी सहित विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें