फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों से बंद 15/20 सड़क बहाल, लोगों को बड़ी राहत

विज्ञापन
रामपुर खंड के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से सात दिनों से बंद सड़क हुआ बहाल - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।। रामपुर खंड के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से बाधित मार्ग को सात दिनों के बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लोकनिर्माण विभाग की टीमें मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई थी। इससे अति दुर्गम क्षेत्र कूट के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को इलाज और दूसरे जरूरी सामान के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इससे क्षेत्र लोग गानवीं, ज्यूरी और रामपुर क्षेत्र से कटे हुए थे। कूट पंचायत के प्रधान रतन डोगरा ने बताया कूट मार्ग छोटे और बड़े सभी वाहनों के लिए बुधवार को खुल गया है। उन्होंने विभाग का सड़क सड़क खोलने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें