तरूण और रुचिका चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
ज्यूरी पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
सुमित सागर बने स्कूल के सर्वश्रेष्ठ वॉलंटियर
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह में एसबीआई ज्यूरी की शाखा प्रबंधक नितिमा बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का आगाज किया। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और अतिथियों का स्वागत किया।
इस समारोह के दौरान स्कूल तरूण को सर्वश्रेष्ठ छात्र और रूचिका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं सुमित सागर को स्कूल के सर्वश्रेष्ठ वॉलंटियर चुना गया। छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान बच्चों ने फि ल्मी, पहाड़ी, राजस्थानी, किन्नौरी और अन्य गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने स्कूल में आयोजित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें सात्विक सोनी, सीया डोगरा, स्वाति मेहता, श्रृया, जैसमिन, अंकिता, समार्या, रूहानी, रचित, प्रिया, ध्रुव, सुनिधि, काव्यांश, गीतांजलि, सचिन, मिताली, ऐश्वर्य, दिनेश, कुसुम, गुंजन, आस्था, मयंक, आयुषि, वंशिका, अर्जुन, सोनू, दीक्षा, नवीजा, रमीत, कामेश, मानसी, अंजनी, आंचल, वंशिका, पारूल, हर्षा, निखिल को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा दिक्षा, सौरभ को योगा, रोहित को बॉक्सिंग रीतिक और छेरिंग को कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।