फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा बजार की दुकानों में नहीं होगी दिवाली में पटाखों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा स्कूल के मैदान में
विज्ञापन

ही होगी पटाखों की बिक्री
एसडीएम ने दिवाली के संदर्भ में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
31 तक पटाखे बेचने के लिए प्रशासन को देना होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। दिवाली के अवसर पर दुकानदार अपनी दुकानों में पटाखे नहीं बेच पाएंगे। अनुमति लेने के बाद पटाखों की बिक्री बाजार से बाहर नेरवा स्कूल के मैदान में ही होगी। एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल ने व्यापारमंडल नेरवा, पुलिस, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग और पंचायत प्रशासन के साथ नेरवा में आयोजित बैठक में यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल के अनुसार पटाखे बेचने के इच्छुक दुकानदारों को 31 अक्तूबर से पहले पटाखे बेचने की अनुमति के लिए तहसील कार्यालय नेरवा में आवेदन करना अनिवार्य होगा। पांच नवंबर से पहले प्रशासन द्वारा दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। यदि कोई भी दुकानदार बिना अनुमति पटाखे बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटाखे बेचने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेरवा के मैदान का चयन किया गया है। दुकानदार को अपने स्टॉल के बाहर पानी अथवा रेत से भरी बाल्टी रखनी अनिवार्य होगी। इस दौरान दुकानदारों को सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। दुकानों के भीतर चोरी छुपे पटाखे रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारमंडल नेरवा, पंचायत के प्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी, नेरवा पुलिस का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें