फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के भजनों से गुंजा दलाश का जोगेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के भजनों से गुंजा
विज्ञापन

जोगेश्वर महादेव मंदिर
बाहरी क्षेत्रों से आए कलाकार दे रहे प्रस्तुतियां
आज हवन के बाद होगा भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध दलाश के जोगेश्वर महादेव मंदिर में शरद नवरात्रों के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कमेटी की ओर से मां का दरबार सजाया गया। प्रतिदिन बाहरी क्षेत्रों से आए कलाकार मां के भजनों का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने इस बार ज्वाला जी से मां की अखंड जोत को दलाश पहुंचाया है। सप्तमी की भजन संध्या में वॉयस ऑफ मंडी सीएम बदारा ने मां की अनेक भेंटें गाकर पंडाल को भक्तिमय बना दिया। वहीं अष्टमी को प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक राजेश बबलू और कंचन वर्मा और स्टार बेंड आनी ने धमाल मचाया। जोगेश्वर महादेव नवरात्र संगठन समिति के सदस्यों के अनुसार वे प्रतिवर्ष मंदिर में मां का दरबार सजा रहे हैं। बाहरी राज्य और प्रदेश भर के भजन गायक यहां आकर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। क्षेत्र में सुख शांति के लिए वे प्रतिवर्ष दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि के नवमीं को हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें