फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल की आंगबाड़ी कार्यकर्ता को मिले वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों को हरियाणा की तर्ज पर मिले वेतन
विज्ञापन

रामपुर में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का सम्मेलन आयोजित
रीता वर्मा को रामपुर और करुणा को सौंपी ननखड़ी परियोजना की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। समेकित बाल विकास परियोजना रामपुर और ननखड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ सीटू राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने किया। इस सम्मेलन में नई कमेटियों का गठन भी किया गया।
बिहारी सेवगी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जन विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं, जो न केवल आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर और मजदूर विरोधी हैं, बल्कि इसका असर आम जनता पर भी पड़ा है। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय 1500 रुपये और 750 रुपये मासिक बढ़ाना पड़ा। उन्होंने हिमाचल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी हरियाणा की तर्ज पर मासिक वेतन देने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन संबंधित सीटू की राज्य अध्यक्ष खिमी भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्राइमरी स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षाएं खोलने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलकर सरकार से प्राइमरी स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं खोलने के आदेश वापस लेने और आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्राथमिक स्कूलों में अध्यापक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद रामपुर परियोजना की 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया । इसमें रीता वर्मा अध्यक्ष, लीला उपाध्यक्ष, राधा देवी चौहान सचिव, कुंता सोनी संयुक्त सचिव, कौशल्या ठाकुर कोषाध्यक्ष, इंदिरा, नारा देवी, प्रमिला, मिरी कश्यप, कांता देवी और मीरा देवी को सदस्य चुना गया। वहीं, ननखड़ी परियोजना में 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें करुणा अध्यक्ष, रेनू ठाकुर सचिव, अरुणा कोषाध्यक्ष, चंद्रप्रभा, सलोचना और सुशीला को सदस्य चुना गया। इस मौके पर रामपुर परियोजना सचिव राधा देवी, ननखड़ी सचिव रेनू ठाकुर, रामपुर सीटू कमेटी अध्यक्ष राम दास, आशू भारती, प्रेम चौहान, दयाल सिंह, ओम प्रकाश भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें