फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचार ने मेजबान ज्यूरी को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचार ने मेजबान ज्यूरी को
विज्ञापन

हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी
निचार के रोहित चुने गए प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट
विजेता को एक लाख की राशि से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में निचार ने मेजबान ज्यूरी को हराकर ट्रॉफी जीती। सराहन के नलाटी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा नेता प्रेम सिंह ध्रैक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्पोर्ट्स कमेटी ज्यूरी के अध्यक्ष सुरेंद्र पॉल और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला निचार और मेजबान स्पोर्ट्स कमेटी ज्यूरी के बीच खेला गया। निचार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मेजबान टीम मात्र 45 रन पर ही सिमट गई। निचार के रोहित को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता रही निचार टीम को 1 लाख रुपये की राशि व ट्रॉफी और उपविजेता मेजबान टीम को 40 हजार रुपये की राशि व ट्राफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के सचिव रविंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष विक्रंात नेगी, उपप्रधान नरेश सुनेल, साहिल, बालक राम, अजय, पप्पू, हैप्पी और संजू सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें