फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा लेने वाले के दुख्द अंत लघु नाटिका न पर भावुक अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा लेने वाले के दुखद अंत को
विज्ञापन

देख भावुक हो गए अभिभावक
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहडू में एंटी ड्रग फोर्स ने लगाई कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र रोहडू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों की ओर से आयोजित लघु नाटिका नशा लेने वाले के दुखद अंत को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक भावुक हो गए।
एसडीएम ने कहा कि नौवीं कक्षा से जमा दो तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को नशे से दूर करने के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए बच्चों को साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार की जरूरत है। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक प्रचार करने पर बल दिया। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा और प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी ड्रग फोर्स रोहडू की ओर बताया गया कि अभिभावकों और बच्चो के बीच दूरी बने रहने से नशे जैसी बुराइयों के जन्म लेने की शुरुआत होती है। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर के विद्यार्थियों ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर आधारित एकांकी पेश की। नशे की गिरफ्त में युवा के दुखद अंत को विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से लोगों के सामने रखा। स्थानीय स्कूल के छात्रों ने भी नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं पर लघु नाटिका पेश की । इस दौरान अधिकारियों और वक्ताओं ने लोगों को नशे के प्रयोग को परिवार और समाज के लिए खतरनाक बताया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोहनलाल चौहान ने सभी अधिकारियों और एंटी ड्रग फोर्स रोहडू का कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल रोहडू के अध्यक्ष अमित नेपटा, सरस्वती नगर कॉलेज के प्रोफेसर दिग्विजय रोनी, पूजा दूल्टा सहित कई वरिष्ठ लोगों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें