रतनपुर में कटिंग का मलबा
गिरने से एनएच पांच रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 रतनपुर के समीप पत्थर गिरने से दो घंटे बंद रहा। सोमवार करीब साढ़े बारह बजे रतनपुर और मगलाड के बीच में सड़क कटिंग के कारण पहाड़ी से बड़ा पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क दिन में करीब साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक बंद रही।
इसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। विभाग ने दो मशीनें लगाकर सड़क से मलबा हटवाया। इस संबंध में एसडीओ नेशनल हाईवे ज्यूरी आनंद शर्मा ने बताया कि कटिंग के दौरान बोल्डर सड़क पर गिरने से सड़क बंद रही। मशीनें लगाकर सड़क बहाल की गई।