शशि रावत और सुधीर महामंत्री नियुक्त
भाजपा मंडल रोहड़ू की कार्यकारिणी का विस्तार
नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा ने की नियुक्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। शशि रावत और सुधीर चौहान भाजपा मंडल रोहड़ू के नए महामंत्री नियुक्ति किए गए हैं। भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा ने मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें भाजपा मंडल रोहड़ू में उपाध्यक्ष के पद पर लाभ सिंह ठाकुर, राजेंद्र चंकरोला, विजय कुमारी, महेंद्र नेगी और उत्तम गोई नियुक्त किए गए हैं।
वहीं सचिव पद पर गोपाल नेगी, दिनेश चौहान, संजीव चौहान, कुलदीप चौहान, गोपाल जिस्कूण, राधा शर्मा और कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद खोची, प्रेस सचिव राजा मेहता, मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान और कार्यालय सचिव नीलम दत्त को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में देविंद्र रेटका, संजीव शरोग, सत्या देव बबलू, शंकर सिंह राजेश जांगला, शमशेर पुजारली, मनोब बसु, बिशन लाल, बालक राम, दूनी चंद, नेहर सिंह, भगवान सिंह शील, प्रमोद शर्मा, रविंद्र करासा, छतर सिंह, दिलीप, रबा देवी, कृष्ण लाल बागी, नूरपा देवी पानू, बनिता देवी करालश, संजीव मेहता, दीवान मेहता, बलबीर मांटा, विनोद नंदियाण, बिहारी लाल, सुशील कैलांट, संदीप मलवाड़ी को नियुक्त किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिशन लाल अढाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष चमन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि किमलाटा और महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता नाथटा को नियुक्त किया गया है।
मंडल की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्यों में शमशेर बांष्टू, बहादुर सिंह नेगी, विशेषर बांष्टू, भूपेंद्र रांटा, मोहिंद्र मेहता, राधे श्याम, सत्या पितान, ज्ञान सिंह, दलीप नेगी, उत्तम शंगार, जवाहर सिंह, रामेश्वर चिंडगांव, चमन सोनी, अनिल कुठियाला, विजय चंद, राकेश मंडारली, राकेश दुल्टा, मनमोहन, प्रताप देष्टा, रमा देवी, प्यारे लाल, श्यामा नंद, सुरजन सिंह, जानकी दास, प्रेम राज तेगटा, सुंदर सिंह, लायक राम चौहान, बिशम शर्मा, दुर्गा सिंह, गंगा सिंह, राज राम, अकबर सिंह, स्वाला नंद, राजेंद्र रावत, बाल कृष्ण, देविंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह और भादर सिंह मंगवाणी को नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकारिणी विस्तार के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को जिम्मेवारियां सौंपी जा रही हैं।