फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी है अनमोल योजना के तहत 125 बेटियां हुई लाभान्वित : बदरेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना के अधिकारियों की बैठक
एसडीएम ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास परियोजना की विशेष बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। इस दौरान रामपुर खंड के विभिन्न वृत्तों से आए निरीक्षकों, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईपीएच सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने रामपुर विकास खंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता न होने, स्वच्छता, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की उपलब्धता न होने, आंगनबाड़ी केंद्रों में खाद्यान्न और पोषाहार की उपलब्धता, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात जांच, 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का पोषाहार स्तर, विटामिन ए, आईएफए टैबलेट, पेट के कीड़े मारने की दवा संबंधी, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों की कार्यशीलता, सेक्टर लेवल ग्रुप के गठन के बारे में, खंड अभिसरण योजना बनाने के बारे में, समुदाय आधारित कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विभिन्न जानकारी बैठक में मौजूद उपमंडल अधिकारी और अन्य लोगों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक में 50 और द्वितीय घटक में 73 बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुस्कान योजना के तहत 10 सप्ताह के भीतर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। इसके अलावा उन्होंने जन्म के समय लिंगानुपात और वर्तमान में बच्चों का लिंगानुपात के आंकड़े भी सांझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बदरेल ने किशोरी शक्ति योजना, बेटी की सुरक्षा हेतु समाज एवं परिवार में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागृति लाने, बालिकाओं की पोषण स्तर में सुधार लाने के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। बैठक के अंत में एसडीएम नरेंद्र चौहान ने विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, बीएमओ आरके नेगी, खाद्य निरीक्षक धनवीर ठाकुर, रमेश कौशल, सोहन लाल, अमोलक राम, बीईईओ शशि बाला नेगी, सुमित्रा, पार्वती देवी, राधा बिष्ट, रजनी, प्रोमिला, सैना देवी, ज्वाला देवी, भूपेंद्र, बृजेश, योग राज और प्रेम चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें