सब डिविजन के साथ छेड़छाड़ न करे सरकार
रोहडू। टिक्कर उपतहसील के लोगों ने कहा है कि सरकार ने लोनिवि के टिक्कर सब डिविजन को कोटखाई लोनिवि के डिविजन में शामिल किया तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस तहसील के सब डिविजन को लोनिवि के रोहडू डिविजन में ही रखा जाए।
टिक्कर उपतहसील के लोगों की बैठक बुधवार को टिक्कर में आयोजित की गई। इस दौरान कोटखाई में लोनिवि के डिविजन खोलने का सभी लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब सरकार सब डिविजन टिक्कर को कोटखाई डिविजन में मिलाने की तैयारी कर रही है। यहां के भौगोलिक स्थिति के आधार पर इस प्रकार यदि किया गया तो लोग विरोध करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर भी मामले को उठाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि टिक्कर को पूर्व की तर्ज पर सब डिविजन रखा जाए। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रांटा, देविंद्र देष्टा, बाला नंद जगीतठा, भगत राम देष्टा, भोपाल शर्मा, प्रताप जमालटा, राजिंद्र रांटा, कृष्ण लाल जगीतठा, कुलदीप तेगटा, प्यारे लाल भपटा, चेतन चौहान, चैन राम चौहान, संजीव चौहान, विरेंद्र सिंह, जयलाल चौहान, राकेश शर्मा, जोगेंद्र सुंटा, विशेषर, नारायण चौहान, देव राज, कमल सहित क्षेत्र के सौ से अधिक लोग उपस्थित थे।