फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश की एपीएमसी ताजपोशी से कार्यकर्ता गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश की ताजपोशी से कार्यकर्ता गदगद
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग निवासी नरेश शर्मा को एपीएमसी का चेयरमैन नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शुक्रवार को ताजपोशी होने के बाद ठियोग से भारी संख्या में शर्मा के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता ढली पहुंचे। ठियोग के साथ लगते सिलू गांव के नरेश शर्मा छात्र राजनीति से जुड़े हैं। 1993 में एबीवीपी में अध्यक्ष पद से लेकर कई पदों पर रह चुके नरेश को एपीएमसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। ढोल-नगाड़ों साथ ठियोग की जनता शर्मा के स्वागत के लिए पहुंची। नरेश शर्मा ने बताया कि बागवानों की परेशानियों को दूर करना और प्रदेश भर में मंडियों का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता होगी और अपने स्तर पर वह हर कार्य को बखूबी निभाएंगे। कार्यकर्ता रवि शर्मा, सुरेश शर्मा, भाजयुमो जिला महासू अध्यक्ष अशोक कंवर, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, मंडल महामंत्री भाजयुमो अमित वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, भाजपा जिला सचिव श्याम लाल शर्मा, जिला सदस्य दिनेश शर्मा, श्याम सिंह के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ नरेश शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें