फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों, फलों के दाम दिखेंगे डिस्पले बोर्ड पर

विज्ञापन
डिस्पले बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में स्थानीय प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं की मनमानी पर लगाम कसने के लिए एसडीएम कार्यालय के ठीक सामने शनिवार को रेट लिस्ट के लिए इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड लगा दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सब्जियों और फलों के प्रचून दाम डिस्पले कर रखे हैं। इस डिस्पले बोर्ड में सब्जियों और फलों के दो दाम अपडेट होते रहेेंगे। विक्रेता भी इससे अधिक दाम नहीं वसूल सकेंगे।खाद्य एवं आपूर्ति निराक्षक धनवीर ठाकुर ने कहा कि शनिवार को रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की छत पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए फल एवं सब्जियों के दाम के लिए डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। धनवीर ठाकुर ने कहा कि सब्जियों और फलों के दो प्रचून दाम तय कर इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड में उपलब्ध रहेंगे। इस बोर्ड में फलों और सब्जियों की गुणवत्ता के आधार पर दो रेट तय रहेंगे। इन रेट से अधिक वसूली पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक शहर में ऐसी कोई व्यवस्था नही थी। इससे सब्जी और फल विक्रेता उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलते थे। शहर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सब्जी और फल विक्रेताओं पर नकेल कसी जाए। फलों और सब्जियों के दाम तय करने और सार्वजनिक स्थल पर डिस्पले होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें