फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू के विकास में नहीं रहेगी धन की कमी- नडडा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास में नहीं रहेगी धन की कमी : नड्डा
विज्ञापन

केंद्री मंत्री रोहड़ू में आयोजित जनसभा को टेलीफोन पर किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा ने रोहड़ू से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर क्षेत्र की महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टेलीफोन पर रोहड़ू के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में तय भाजपा की रैली में नहीं पहुंच सके। उनके दौरे को लेकर भाजपा कई दिनों से लोगों की भीड़ जुटाने में लगी थी। इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस सरकार को बहार करना होगा। रोहड़ू में कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चर्म पर पहुंच चुका है। केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी योजनाओं को समय पर लागू भी किया जाएगा। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रभारी सुधीर चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें