धीरेंद्र प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त
नामांकन वापस लेने के बाद दिया पार्टी ने दिया ओहदा
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला सचिव धीरेंद्र सिंह चौहान को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। धीरेंद्र को निर्दलीय का नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी ने प्रदेश सचिव का ओहदा दिया। धीरेंद्र चौहान ने इस ताजपोशी के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया। कहा कि कांग्रेस विचारधारा में छात्र जीवन से जुडे़ हैं। वर्ष 1990 से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे। उनकी तीन पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।
निर्दलिय नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत से बातचीत के बाद अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस पाटी ने उनकी पदोन्नति की। धीरेंद्र चौहान को प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त करने पर ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष शांता जंदेव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्या मधाईक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, अधिवक्ता प्रेम दत्त शर्मा, बलवंत नेगी, प्रदीप मेहता, पूर्व प्रधान प्रताप नेगी, कमल प्रकाश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव मदन सरेगटा, संजय चौहान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र औक्टा, राजेश चौहान, केएन शर्मा, विनोद पनाईक, महेंद्र चंदेल, संदीप नेगी, विनु नेगी ने खुशी व्यक्त की है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया।