फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में स्टाफ नर्स के 14 पद रिक्त, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सों की कमी से खनेरी अस्पताल में लड़खड़ाने लगीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन


स्टाफ नर्सों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, रात दिन दे रही सेवाएं

जल्द रिक्त पदों की तैनाती नहीं हुई तो अस्पताल में और बढ़ेंगी मरीजों की दुश्वारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पांच जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की सांस फूलने लगी है। यहां पर स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों के कारण जहां स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं, वहीं मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ नर्सें रात दिन काम कर अतिरिक्त बोझ झेल रही हैं। वहीं यदि जल्द ही रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो आगामी समय में मरीजों को और दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।

गौर हो कि खनेरी अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 38 पद स्वीकृत हैं। स्टाफ नर्सों के लगातार पद कम होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। 38 नर्सों के पद स्वीकृत होने के बावजूद यहां पर 24 नर्सों के जिम्मे हजारों मरीजों का स्वास्थ्य है। स्टाफ नर्सों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है। इससे मरीजों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। खनेरी अस्पताल में शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों मरीज अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं। रोजाना अस्पताल में एक हजार की ओपीडी रहती है, जबकि यहां पर स्टाफ नर्सों के 14 पद रिक्त चल रहे हैं। स्टाफ नर्सों की कमी से चिकित्सकों पर भी कार्य का दबाव बढ़ गया है। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि अस्पताल में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को जल्द नहीं भरा गया तो खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। दिन रात सेवाएं देने से जहां स्टाफ नर्सों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है, वहीं मरीजों की सेहत पर इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खनेरी अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. पदम शर्मा ने कहा कि स्टाफ नर्सों के 38 पद स्वीकृत हैं। 24 स्टाफ नर्सें अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं। रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें