फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राेहड़ू में अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों ने भरे जिला परिषद सदस्य के नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, कड़ी टक्कर की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू विधानसभा के चार जिला परिषद वार्ड सदस्य के अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब इन चार वार्डों में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम (नागरिक) धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि सोमवार को वार्ड नंबर-सात खशधार से प्रेम राज, सूरज सिंह और रमेश कुमार, वार्ड नंबर-नौ टिक्कर से रमन, अनुपम, ललित कुमार और भरत सिंह कलांटा, वार्ड नंबर-आठ भलून से शकुंतला, मिनता, सुषमा और रीना, वार्ड नंबर-पांच सीमा रणटाड़ी से राकेश कुमार, सुरेंद्र रेटका और अमनदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्ड के सदस्यों के नामांकन पत्रों की छंटनी 12 मई को होगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें