रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वाधान एवं यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से शुक्रवार को कूट में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में फील्ड ट्रेनर रंजना शर्मा ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान रतन डोगरा शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अरावली के सहयोग से डिजिटल भुगतान जागरूकता शिविर के बारे में जानकारी दी।