फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर सराहन में पहले वनरात्र को सामान्य रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन मंदिर मेें श्रद्धालुओं
विज्ञापन

के लिए चलाई विशेष बस
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शरद नवरात्रों के पहले दिन सराहन में मां भीमाकाली के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालु उत्साह के साथ भेंट की थालियां हाथ में लिए सुबह छह बजे से ही माता की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर परिसर में दो स्थानों पर दुर्गा पाठ भी करवाए जा रहे हैं। 9 दिनों तक चलने वाले दुर्गा पाठ मंदिर न्यास और भीमाकाली मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष करवाया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए न्यास की ओर से लंगर का आयोजन भी किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राई खड्ड पुल में बंद सड़क से आगे जाने के लिए एक स्पेशल बस की व्यवस्था करवाई गई है। यह बस ब्लॉक प्वाइंट से सराहन के बीच पूरे नवरात्रों और दशहरा मेले तक चलती रहेगी।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान
सराहन को जाने वाली मुख्य सड़क के बंद होने और वैकल्पिक मार्ग के खस्ता हालत ने श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। मां भीमाकाली मंदिर में नवरात्रों को जितनी संख्या पहुंचनी थी। सड़क की खस्ता हालात के कारण नहीं पहुंच पा रही है, जिसका खामियाजा सराहन के व्यवसायियों को भी भुगतना पड़ेगा। नवरात्रों के खत्म होते ही सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेला शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें