फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तबदील हुई ब्रांदली-सुंगरी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तबदील हुई ब्रांदली-सुंगरी सड़क
विज्ञापन

सेब सीजन चरम पर, खस्ताहाल सड़क से बागवान परेशान
करीब दस किलोमीटर सफर लोगों के लिए बना आफत
लोगों का आरोप, 2010 के बाद नहीं हुई सड़क की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के तहत आने वाली रामपुर-रोहड़ू सड़क ब्रांदली से सुंगरी तक गड्ढों में तबदील हो गई है। क्षेत्र में सेब सीजन चरम पर है और ऐसे में सड़क की खस्ता हालत बागवानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि दस किलोमीटर लंबी ब्रांदली से सुंगरी तक सड़क की हालत सुधारने को लेकर लोक निर्माण विभाग बीते 2010 से कोई कार्य नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2014 में सुंगरी से बाहली तक सड़क की मेटलिंग करने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा दावों तक ही सिमट कर रह गई। इस संबंध में क्षेत्र के बागवान पवन चौहान, बॉबी, इंद्रजीत, अनिल कुमार, जॉनी चौहान, प्रेम और विजयवीर सिंह के अनुसार क्षेत्र के सैकड़ों बागवान को हजारों पेटियां इसी मार्ग से रोहड़ू, नारकंडा और दिल्ली सहित अन्य मंडियों में भेजनी पड़ती हैं। ऐसे मेें वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों को चलाने के लिए मजबूर हैं। सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए वाहन मालिक भी अधिक किराया वसूल करने की बात करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारने का आग्रह किया है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता पीआर नेगी के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरकर सड़क की मरम्मत की जाएगी। सड़क पर मेटलिंग कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है। आगामी सीजन में सड़क की मेटलिंग कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें