फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में भालू ने नोची युवती, गम्भीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश में भालू ने नोची युवती, गंभीर रूप से जख्मी
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र की वयुंगल पंचायत के चनोठी गांव में सोमवार सुबह नेपाली मूल की युवती पर भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक दल ने उसका प्राथमिक उपचार करने बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी खंड की वयुंगल पंचायत के गांव चनोठी में नेपाली मूल की एक युवती स्थानीय निवासी झावे राम के यहां मजदूरी का काम करती है। सोमवार को दोपहर करीब ग्यारह बजे खेत में घास काट रही थी, इसी बीच भालू ने गौरी देवी (18) पर हमला बोलकर उसे मुंह से बुरी तरह नोच डाला, युवती ने अपने बचाव के लिए भालू पर दराती से बार किया और बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे पहले ही लोग समय पर वहां पहुंचे भालू युवती को बुरी तरह से जख्मी कर भाग गया। गांववासियों ने गंभीर रूप से जख्मी युवती को फौरन नजदीकी दलाश अस्पताल पहुँचाकर भर्ती करवाया, जहां तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण और उनकी टीम ने युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी स्वास्थ्य उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन परिक्षेत्र नित्थर के वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार भालू के हमले का मामला उनके संज्ञान ने आया है। स्थानीय बीट गार्ड ने मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और जख्मी युवती को नियमानुसार इलाज के लिए शीघ्र उचित सहायता प्रदान की जाएगी। उच्च अधिकारियों से आगामी निर्देश मिलने के बाद ही क्षेत्र में भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इन दिनों जंगली जानवरों से स्वयं भी सतर्क रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें