हंगरंग वैली की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
17वीं वाहिनी आईटीबीपी ने कल्पा स्टेडियम ने आयोजित किया फुटबाल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ की ओर से मिनी स्टेडियम कल्पा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन उप महानिरीक्षक शिमला रमण खडवाल ने किया।
प्रतियोगिता भारत चीन सीमांत क्षेत्र के युवकों के बीच करवाई गई । फाइनल मैच हांगरंग वैली और सांगला वैली के बीच खेला गया, जिसमें 17वीं वाहिनी आईटीबीपी रिकांगपिओ की ओर से चयनित हंगरंग वैली टीम ने सांगला को 2-0 से हराकर विजयी रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमन खडवाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सेनानी अर्जुन नेगी की सराहना की। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और भविष्य में सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की टीम कबड्डी ,फुटबाल और बाक्सिंग में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की है, जो बडे़ गर्व की बात है। इस तरह दूरदराज क्षेत्र किन्नौर से भी युवा वर्ग खेल मे राष्ट्रीय और अंतरराष्टीय स्तर पर खेल रहे हैं। इस प्रतियोगिता में सीमांत क्षेत्र गयू, चंडीगढ़, समदो, शलखर, चांगो, छिदेन, ठंगती, शिलिंग, गुलिंग, खार, डगंखर, पूह, ताबो, लरी, सुमरा, लोसर, रमा, क्यूंलिंग, हिकिक्म, दोमली, लिंगदगं, लालूगं, नमज्ञा, कल्पा, रिकांगपिओ, पुह,कानम,पांगी, टाशींगंग, खाब, लियो, हांगो और डुबलिंग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अजुन नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सीमांवर्ती गांव के लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे लाना है। इस अवसर पर पूर्व आईजी कृपा राम नेगी, उतरी फ्रंटियर महानिरीक्षक एचएस गौरेया, 17वीं वाहिनी सेनानी अर्जुन नेगी ,़19 वीं वाहिनी सेनानी विजय डोगरा, 43 वाहिनी सेनानी वीरवत नेगी के अतिरिक्त प्रधान कल्पा प्रवीन नेगी, प्रधान दुनी ,प्रधान कोठी शारदा नेगी एवं उप प्रधान दूनी सुभाष, प्रिंसीपल पांगी कुलदीप, डाइट प्रिंसिपल पदम नेगी, राम कुमार एंव श्याम कुमार उपस्थित रहे।