फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम दरकिनार कर खड्ड में डाला जा रहा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगली खड्ड में अवैध रूप से फेंका जा रहा मक
विज्ञापन

खड्ड से रामपुर नप के क्षेत्रों में होती है पानी की सप्लाई
प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करने में नाकाम
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। सरकार के दिशा-निर्देशों को दरकिनार करके तकलेच-नोगली खड्ड में अवैध रूप से मलबा फेंका जा रहा है। वहीं इसी खड्ड से रामपुर नगर परिषद के हजारों लोगों को पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। लोगों के अनुसार अगर खड्ड में इसी तरह से डंपिंग की जाती रही तो बरसात में काफी नुकसान हो सकता है।
रामपुर उपमंडल की तकलेच और देवठी पंचायत में पांच मेगावाट जल विद्युत परियोजना का निर्माण इन दिनों जोरशोर से चल रहा है। परियोजना के पावर हाउस के लिए सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को नियमों को दरकिनार कर खड्ड के किनारे डंप किया जा रहा है। हालात यह हैं कि दरशाल खनोटू वार्ड के साथ लगती खड्ड में मलबे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

किसान सभा अध्यक्ष खनोटू दर्शन दास, सचिव श्याम सुख, संजीव कुमार और प्रेम चौहान के अनुसार नियमों को ताक पर रखकर खड्ड में मलबा डाला जा रहा है। इस खड्ड से रामपुर नगर परिषद के हजारों लोगों को पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। ऐसे में आईपीएच विभाग भी उक्त परियोजना पर कार्रवाई करने में असमर्थ साबित हो रहा है। प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि इस मामले को लेकर कोई शिकायत आती है, तो कंपनी पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें