फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते दस वाहन पकड़े

विज्ञापन
बालू खनन में लगे ट्रैक्टर। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस की लाख कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध रूप से रेत की ढुलाई कर रहा है। अवैध रूप से रेत ढोते हुए किन्नौर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान आठ पिकअप और दो टिपरों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष मुहिम के तहत शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह तक पोवारी, ख्वांगी, दाखो और पेट्रोल पंप के पास नाके लगा रखे थे। इस दौरान जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की ओर आ रही आठ पिकअप गाड़ियों और दो टिपरों को अवैध रेत की ढुलाई करते हुए पकड़ा। पुलिस ने वाहन नंबर एचपी 26 ए 2424, एचपी 25 ए 3248, एचपी 25 सी 0547, एचपी 26 ए 2008, एचपी 25 सी 9007, एचपी 27 ए 0706, एचपी 25 सी 3400, एचपी 25 ए 2179, आठ पिकअप सहित टिपर एचपी 65-5386, एचपी 65-5384 को पकड़ा है। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। रिकांगपिओ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर, पुलिस कर्मी विक्रम, राजपाल, कर्ण, गृहरक्षक राजेंद्र सिंह सहित कई अन्य जवानों की टीम ने शुक्रवार देर शाम से लेकर शनिवार सुबह तक नाका लगाकर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि नाकों के दौरान किन्नौर पुलिस ने अवैध रूप से रेत की ढुलाई करते हुए दस वाहनों पर कार्रवाई की है। अवैध रूप से रेत ले जाने वाले वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें