बजीर बावड़ी-समेज-मोहली सड़क को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दो बार टेंडर लगाया। लेकिन आज तक सड़क पर टारिंग और मैटलिंग नहीं हो सकी। इससे वाहन चालकों को चलने में मुश्किल हो रही है। सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2007 में टेंडर लगाया था। काम पूरा न होने से विभाग ने दूसरी बार वर्ष 2014 में फिर सड़क की टारिंग और मैटलिंग के लिए 3 करोड़ 25 लाख का टेंडर लगाया।
लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के लापरवाही के चलते आज तक समेज-मोहली सड़क की हालत नहीं सुधर सकी। लोगों ने कहना है कि ठेकेदार ने बजीर वावड़ी-समेज-मोहली सड़क की मैटलिंग के लिए पोशना सड़क के साथ काम लिया था। पोशना सड़क पर टारिंग और मैटलिग हो चुकी है और समेज-मोहली सड़क अभी तक खराब है। पूर्व प्रधान सरपारा मोहन कपाटिया, पूर्व उप प्रधान जीवन चौहान, ठाकुर दास, ज्ञान ठाकुर, अलोक नेगी, संभत राम, कमला देवी, राजेश नेगी और ज्योति लाल का कहना है कि वर्तमान में सड़क की हालात दयनीय है। इन 12 सालों में थोड़ी सी टरिंग हुई, जो उखड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर मैटलिंग और टारिंग के लिए ठेकेदार ने उसी सड़क के आसपास से पत्थर निकाला था। हालत यह है कि आज सड़क पर पत्थर भी बिक गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है कि समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो तीनों पंचायतों के लोग कार्यालय का घेराव करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने बताया ठेकेदार इन दिनों खटका तोड़ने में लगा हुआ है। जल्द उक्त सड़क पर टारिंग और मैटलिंग कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोशना सड़क पर पत्थरों की जरूरत होने के कारण वहां से पत्थर उठाना पड़ा।