फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष चुनाव में ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के रामपुर उपमंडल के अध्यक्ष पद को लेकर खूब ड्रामा हुआ। महासंघ नेताओं में लंबे समय तक अध्यक्ष को लेकर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। एक गुट प्रदीप कुमार बादल और दूसरा धड़ा विपिन ठाकुर को अध्यक्ष बनाना चाहता था। लंबे समय तक जब सहमति नहीं बन पाई तो शिमला से आए चुनाव पर्यवेक्षक बैठक स्थल से यह कहकर बाहर निकल गए कि जब तक अध्यक्ष पद पर सहमति नहीं हो जाती तब तक वे नहीं आएंगे।
विज्ञापन

रामपुर सर्किट हाउस में रविवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव आयोजित किए गए थे। सुबह से ही माहौल काफी गरमाया हुआ था। सर्किट हाउस में चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रवेश किया तो चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले महासंघ के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र जगटू ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और फिर महासंघ के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के दो दावेदार चुनाव मैदान में उतरे थे। सूत्रों से मालूम हुआ है कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महासंघ अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बन पाई। महासंघ अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार बादल चुने। दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए अड़े रहे विपिन ठाकुर को महासंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद महासंघ की अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए कोई टकराव नहीं हुआ। महासंघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ की रामपुर इकाई के अध्यक्ष पद को लेकर एक घंटे की मशक्कत के बाद सर्वसम्मति हो पाई। महासंघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार बादल चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें