फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में हल्के हिमपात ने खोली विद्युत बोर्ड की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद अंधेरे में डूबा किन्नौर
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात से ब्लैक आउट, 70 हजार से अधिक लोग अंधेरे में
कहीं वोल्टेज बढ़ने, कहीं बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले में शनिवार को हुई हल्की बर्फबारी ने विद्युत बोर्ड की पोल खोल कर रख दी है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, पूह और निचार खंड में शनिवार रात साढ़े 10 बजे से बिजली गुल है। बर्फबारी से लगभग पूरा जिला अंधेरे में डूब गया है। इससे 70 हजार से अधिक लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अगर भारी बर्फबारी होती तो तब क्या होता। बिजली बोर्ड दूसरे दिन रविवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर सका था।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात साढ़े 10 बजे से अंधेरा पसरा हुआ है। जिले के लोगों को बिना बिजली ही रात गुजारनी पड़ी। रिकांगपिओ के साथ लगते बौक्टू के पास वोल्टेज बढ़ने की समस्या तो कहीं बर्फबारी के चलते विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। जिले के राजकमल नेगी, अजीत नेगी, राजेश नेगी, सूर्यकांत नेगी, दीपक नेगी, हरिराम नेगी, देवीदयाल नेगी, यशवंत नेगी, दिव्या नेगी, सपना नेगी, कविता नेगी, बबीता नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि विद्युत बोर्ड को स्नो बाउंड क्षेत्रों में बर्फबारी से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हल्की सी बर्फबारी में ही जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उधर, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन जेसी नेगी ने कहा कि बौक्टू के पास वोल्टेज बढ़ने और बर्फबारी के चलते दिक्कत पेश आई हैं। बिजली बोर्ड के कर्मी विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जिले के कुन्नोचारंग, ठंगी लंबर, लिप्पा, आसरंग और छितकुल में लाइनों को रिस्टोर करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिले के सभी इलाकों में रविवार देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें