फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू पंचायत में जल्द बनेगी गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। जाहू पंचायत में जल्द लावारिस पशुओं के लिए गौशाला बनाई जाएगी। जाहू पंचायत प्रधान कृष्ण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया। प्रधान ने कहा कि जाहू पंचायत को पुश धन में प्रथम स्थान मिलने पर पांच लाख रुपये मिले थे। इस धन से गौशाला का निर्माण होगा। इसके लिए पंचायत ने खोफरधार में भूमि का चयन कर लिया है। यह भूमि देवी सिंह मेहता ने गौशाला के निर्माण के लिए दान में दी है।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र व्यक्ति का चयन और सोशल ऑडिट कमेटी का गठन, मनरेगा में शेल्फ तैयार करने, पिछले तीन माह के कार्यों और आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग से आए मनमोहन ने लोगों को खेती संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष लता श्याम, वार्ड पंच कुसुम लता, रक्षा, सुलोचना, महेंद्र, मनजीत, रनवीर, लाल चंद, टेक चंद, पंकज, श्याम, सेवा राम चौहान, रतन श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें